Skip to content Skip to navigation

अहिंसा व शाकाहार के लिये शफीक खान को कुण्डलपुर में मिला सम्मान

x

Error message

Deprecated function: session_set_save_handler(): Providing individual callbacks instead of an object implementing SessionHandlerInterface is deprecated in drupal_session_initialize() (line 245 of includes/session.inc).
परम् पूज्य 108 आचार्य वर्धमानसागर जी ने दिया आशीर्वाद; सम्मान स्वरूप भेंट किये 41 हजार के अत्याधुनिक उपकरण
News Dated: 
Wednesday, 6 November, 2013
City: 
Sagar
MD Shafeek Khan honoured at Kundalpur

विचार संस्था के उपाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता मु. शफीक खान को दिगम्बर तीर्थ क्षेत्र कुण्डलगिरी कुण्डलपुर जी दमोह म.प्र. में चातुर्मास हेतु विराजे परम पूज्य 108 आचार्य वर्धमानसागर महाराज जी के सानिध्य में कुण्डलपुर तीर्थ क्षेत्र कमेटी सदस्यों एवं आचार्य श्री के भक्तों ने अहिंसा व शाकाहार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिये सम्मानित किया। तीर्थ क्षेत्र कमेटी की ओर से माला, तिलक, आचार्य श्री का चित्र, श्रीफल व शाल पहनाकर एवं आचार्य श्री के भक्त श्री युगल जैन जी की ओर से उनकी मां “बैंगलोर वाली अम्मा जी” ने अपने कर कमलों से शाकाहार के प्रचार प्रसार में सहयोग के लिये 41 हजार रूपया के अत्याधुनिक उपकरण जिनमें एक अत्याधुनिक एनड्रायड मोबाईल फोन एवं अत्यन्त तीव्र गति से काम करने वाला एक डिजीटल रिकार्डर भी है, सम्मान स्वरूप श्री शफीक खान को भेंट किये।

उल्लेखनीय है कि दिगम्बर साधुओं के भक्त, श्री मु. शफीक खान को हाल ही में भारत के उपराष्ट्रपति डा. हामिद अंसारी जी के कर कमलो से 10 लाख रूपया की आयकर मुक्त राशि का अहिंसा शाकाहार हेतु ‘महावीर अवार्ड’ मिला है। अपना सारा जीवन जीव मात्र की सेवा में समर्पित कर देने वाले शफीक खान शाकाहार व अहिंसा के क्षेत्र में काम करने वाला एक जाना माना नाम बन चुके है। और विगत 7 सालों से वे विचार संस्था के माध्यम से पूर्णकालिक तौर पर समाज सेवा के कामों में संलग्न है।

परम् पूज्य 108 आचार्य वर्धमानसागर जी ने आशीर्वाद देते हुये कहा कि अच्छे कामों के लिये संसाधनों की कमी नही होना चाहिये और शफीक खान को हमारा बहुत आशीर्वाद है। अहिंसा की स्थापना के लिये लोगों को प्रयास करते रहना चाहिये। देश में हिंसा के गैरकानूनी कारोबार, शराब व नशे का कारोबार चिन्तनीय विषय है। महावीर और गांधी के देश में इसकी कोई जगह होना ही नही चाहिये। इस अवसर पर संघस्थ सभी साधुओं व आर्यिका माता जी ने भी शफीक खान को आशीर्वाद दिया।

शफीक खान ने कहा है कि दिगम्बर सन्तों की कृपा व उनके भक्तों के सहयोग से, अब इन उपकरणों के सहारे अहिंसा व शाकाहार का मेरा मिशन अब हाई टेक तकनीक से लेस होना आरम्भ हो गया। सन्तों के आशीर्वाद ने ही मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया है और मैं सभी सन्तों को नमन करता हूं व सम्मान देने वालों का आभार मानता हूं।

इस अवसर पर उपस्थित रहे सर्वश्री ब्रह्मचारिणी राजुल दीदी, बंगलोर वाली अम्मा जी, कल्पना राय, रीतेष बब्लू, मोतीलाल जैन, अनिल जैन, आदि। सम्मान भेंट मिलने पर शुभकामनाये देने वालों में शामिल है सर्वश्री कपिल मलैया, सन्तोष सिंघई अध्यक्ष कुण्डलपुर तीर्थ क्षेत्र कमेटी, प्रभुदयाल पटैल, कल्पना राय, हेमलता पवार, राजेश शाह बीना, अशोक शाकाहार खुरई, जे0 पी0 मडवैया भोपाल, निर्मल पाटौदी इन्दौर, नरेन्द्र जैन जैना केशर सागर, सुनील वेजीटेरियन, गिरीश  अहिंसा, संजीव शाकाहार दमोह, श्रीमती रश्मी अजित नायक, श्रीमती दीप्ती अनिल चन्देरिया, डा महेश जैन, डा अर्चना जैन, बाबा महेश जैन, संजय राजधानी, प्रखर जैन मुंगावली, अंकित मोदी, सचिन जैन चंदेरी, डा एस के जैन दयोदय महासंघ, विनय मलैया, गुलाबचन्द सतभैया, मनोज राय, सी पी अहिरवार, सुरेष पंजवानी, एडवोकेट अनिल जैन, महेन्द्र सिंह कौरव, दिलीप गुप्ता, दीपक भण्डारी, अरूण दुबे, नीरज वैद्यराज, डा ऋषभ जैन, सुशील बहेरिया, रिषभ सिंघई, हेमचन्द जैन, संजय सवाई, राहुल पडेले, पियूष जैन, आदि

News Source: 
कपिल मलैया, अध्यक्ष विचार संस्था, आदिनाथ मोटर्स के पास, रेल्वे मालगोदाम रोड, तिलकगंज वार्ड, जिला - सागर, मप्र 470002

Add new comment

Plain text

  • No HTML tags allowed.
  • Web page addresses and e-mail addresses turn into links automatically.
  • Lines and paragraphs break automatically.